Love Shayari in Hindi | लव शायरी हिन्दी में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के लिए

दोस्तों प्यार इस दुनिया मे भगवान द्वारा बनाई गयी सबसे खूबसूरत चीज़ है। प्यार का रिश्ता हर रिश्ते से बढ़कर होता है। यह सिर्फ़ एक एहसास और महसूस किया जाने वाला रिश्ता है। जब किसी को किसी से प्यार होता है तो वो दुनिया के सभी बंधनो से ऊपर उठकर उस इंसान के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है। ये जरूरी नहीं है कि हम जिसे प्यार करते है वो हमेशा हमारे साथ ही रहे या फिर वो भी हमे बदले में प्यार ही दे। प्यार तो क़ुदरत का दिया हुआ एक अनमोल तोहफ़ा है जिसे पाने वाला व्यक्ति इसे महसूस करते हुए इसे दुनिया की सबसे बड़ी अमानत समझता है। सच्चा प्यार किसी दो इंसान के दिलों के मिलने को माना जाता है, जो कि शारिरिक तथा भौतिक इच्छाओं से कोसो दूर होता है। जब दो दिल सच्चाई से आपस मे जुड़ते है तो उन्हें दुनिया की कोई भी ताकत, कोई भी बंदिश जुदा नहीं कर सकती है। कई बार प्यार में लोगो को दिल टूटने जैसी परिस्थितियों से भी रूबरू होना पड़ता है लेकिन सच्चाई ये है कि जहाँ सच्चा प्रेम होता है वहाँ पर अगर आपको अपने प्रेमी से जुदा भी होना पड़ता है तो भी आप का दिल नही टूटता है, क्योंकि प्यार नाम है एहसास का, अनुभव का,ना कि हमेशा एक दूसरे से शारीरिक रूप से जुड़ने का। आपको भी किसी से प्यार है तो उस इंसान को आपके इस प्यार के बारें में जरूर पता चलना चाहिए, क्योंकि कई बार ऐसा भी देखा गया है कि लोग अपने प्यार से इसलिए भी दूर हो जाते है क्योंकि वो समय रहते अपने चहेते को अपनी दिल की बात नहीं बता पाते है। इसलिए दोस्तों अगर आप के भी दिल में किसी के लिए प्यार उमड़ रहा है तो जितनी जल्दी हो आप अपने प्यार का इज़हार कर दें।





दोस्तों आज हम आपके लिए कुछ ऐसी दिल छूने वाली लव शायरी हिन्दी में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के लेकर लिए आये है जिसके साथ आप अपने प्रियतम से अपने प्यार का इज़हार कर सकते है।





Love Hindi Shayari





पहली मोहब्बत के लिए दिल जिसे चुनता है. वो अपना हो न हो…दिल पर राज हमेशा उसी का रहता है।




आईना देखोगे तो मेरी याद आएगी
साथ गुज़री वो मुलाकात याद आएगी
पल भर क लिए वक़्त ठहर जाएगा,
जब आपको मेरी कोई बात याद आएगी.




जो लड़की आपकी बात सुन कर, आपको पागल कहती है ना वही आपसे सच्ची मोहब्बत करती है।





मेरी सांसो पर नाम बस तुम्हारा है…मैं अगर खुश हूं तो ये एहसान तुम्हारा है





खामोश चेहरे पर हजारों पहरे होते हैंहँसती आँखों में भी जख्म गहरें होते हैंजिनसे अक्सर रूठ जाते है हमअसल में उनसे ही रिश्ते ज्यादा गहरे होते हैं




इश्क के बाजार में ना बिकने वाला एक सामान था मैंवो लबों पर मुस्कान लेकर आया और मेरा खरीदार बन गया




माना की तुम जीते हो ज़माने के लिये,
एक बार जी के तो देखो हमारे लिये,
दिल की क्या औकात आपके सामने,
हम तो जान भी दे देंगे आपको पाने के लिये!




प्यार का रिश्ता इतना मजबूत होना चाहिए कि किसी तीसरे इंसान की वजह से कभी न टूटे।





सोती हुई आँखों को सलाम हमारा
मीठे सुनहरें सपनों को आदाब हमारा,
दिल मे रहे प्यार का एहसास सदा ज़िंदा,
आज की रात का यही है पैग़ाम हमारा।




वक्त की यारी तो सब करते हैं मजा तो तब है..जब वक्त बदल जाये लेकिन यार न बदले।





आपका वक्त कितना भी मुश्किल क्यो न आ जाये, लेकिन सच्ची मोहब्बत करने वाला कभी आपका साथ नही छोड़ेगा।




कोई किसी का नही होता जब दिल भर जाता है तो लोग याद करना भी भूल जाते हैं।





अगर अगले जन्म में भी मोहब्बत हो मुझे तो सिर्फ तुमसे हो।





कितनी वाकिफ़ थी वो मेरी मोहब्बत से वो रो देती थी और मैं हार जाता था।





जिसको दुआओं में मांगा तू है वही रहनुमा तेरे बिना है मुश्किल एक भी कदम चलना।


The post Love Shayari in Hindi | लव शायरी हिन्दी में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के लिए appeared first on Cojective.

Comments

Popular posts from this blog

Ration Card Beneficiaries Name List Check

Himatnagar Mandi Bhav

Gujarat Ration Card List 2020